छत्तीसगढ़देशराजनीति

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कल, नितिन नवीन के प्रस्तावक समर्थक बने साय सहित राष्ट्रीय परिषद के 17 सदस्य

नितिन नवीन की ताजपोशी की तैयारी पूरी, मंगलवार को होगा ऐलान

रायपुर। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा। अध्यक्ष के नाम की घोषणा 20 जनवरी को होगी। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को ही पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया जा रहा है। नितिन नवीन के नामांकन में, उसमें एक नामांकन छत्तीसगढ़ की तरफ से भी भरा जाएगा। प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद के 17 सदस्य हैं, इनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा के साथ प्रदेश के मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद और भाजपा नेता शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के सभी नेता आज शाम रात तक दिल्ली पहुंच जायेंगे।

छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है, जिसके लिए पूर्णकालिक अध्यक्ष का चुनाव कल किया जा रहा है। कल 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक नामांकन होगा। इसके बाद चार से पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। पांच से छह बजे तक नाम वापसी का समय है। इसके बाद अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

वैसे नितिन नवीन के नाम से ही अलग-अलग राज्यों के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों द्वारा नामांकन भरे जाएंगे। अगले दिन मंगलवार 20 जनवरी को जरूरत पड़ने पर 11.30 बजे से 1.30 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है। इसके बाद अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा। ठीक इसी तरह से 2019 में पहले जेपी नड्डा को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था और 20 जनवरी 2020 को उनको पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था। एक बार फिर से छह साल बाद वही इतिहास दोहराया जा रहा है।

निर्विरोध चुने जाने की प्रबल संभावना

पार्टी के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, नितिन नवीन के नाम पर देशभर में व्यापक सहमति बन चुकी है। अधिकांश राज्यों से राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का समर्थन मिलने के कारण उनके निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन की जानकारी सामने नहीं आई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button