छत्तीसगढ़

गणेश विसर्जन के दौरान 21 वर्षीय युवक की मौत

होटल प्रबंधन पर उठे सवाल

रायपुर – राजधानी रायपुर के खमतराई तालाब में बीती रात गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी राहुल राजपूत सिंह (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना रात लगभग 12 बजे की है।सुबह तड़के SDRF और गोताखोरों की टीम ने तालाब से युवक का शव निकालकर पुलिस को सौंपा। फिलहाल खमतराई पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या या हादसा जांच में उलझी गुत्थी

घटना हत्या है या फिर दुर्घटना, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। मृतक के परिवार वालों ने सात्विक होटल भनपुरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि होटल प्रबंधन ने अपने पूरे स्टाफ को देर रात 12 बजे गणेश विसर्जन के लिए भेजा था। इसी दौरान यह दर्दनाक घटना हुई, जिससे होटल प्रबंधन संदेह के घेरे में है।

पुलिस की जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए पुलिस होटल प्रबंधन से भी पूछताछ कर सकती है। इस घटना के बाद इलाके में गम और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button