छत्तीसगढ़

10वीं-12वीं के 239 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रत्येक विद्यार्थी को ₹1.5 लाख, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज लोक भवन में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ष 2024 एवं 2025 के टॉप-10 विद्यार्थियों तथा विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के टॉप-01 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

239 विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन, सीधे खाते में ₹1.5 लाख

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कुल 239 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं ₹1.5 लाख की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की गई। वर्ष 2024: 110 विद्यार्थी, वर्ष 2025: 129 विद्यार्थी। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को गोल्ड मेडल और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल रमेन डेका का संदेश: राज्यपाल श्री डेका ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं जीवन के लक्ष्य की ओर बढ़ने की पहली सीढ़ी हैं। आपने एक पड़ाव पार किया है, अब नए पड़ाव की ओर बढ़ना है। यह सम्मान न केवल आपकी सफलता का प्रतीक है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत, लगन और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपार संभावनाओं का प्रदेश है। “धान का कटोरा” कहलाने वाला राज्य अब शिक्षा के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। विद्यार्थियों को मौलिकता, नवाचार और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर अभ्यास जरूरी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप सभी हमारे देश और प्रदेश का भविष्य हैं। आपकी सफलता के पीछे माता-पिता और गुरुओं का आशीर्वाद है, जिसके बिना यह संभव नहीं होता। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि मां सरस्वती का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे।शिक्षा

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रोत्साहन से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धात्मक भावना बढ़ेगी, साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की उपस्थितिकार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, आशाराम नेताम, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले सहित वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।स्वागत उद्बोधन श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने तथा आभार प्रदर्शन सचिव पुष्पा साहू ने किया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search