छत्तीसगढ़

CM हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सभी 33 जिलों के कलेक्टरों की बैठक आज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 2:45 बजे आयोजित इस बैठक में प्रदेश के सभी 33 जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। बैठक में हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि और जिलों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री अधिकारियों से शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेंगे। साथ ही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। बैठक में यह भी देखा जाएगा कि विभिन्न जिलों में शिकायतों के समाधान की स्थिति कैसी है और शिकायतकर्ताओं को कितनी संतुष्टि मिल रही है।

शुरुआती चार महीनों में दर्ज हुईं करीब 2 लाख शिकायतें

सीएम हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत 9 जून 2026 को हुई थी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, शुरुआती चार महीनों में इस हेल्पलाइन पर करीब 2 लाख शिकायतें दर्ज की गई हैं। ऐसे में शिकायतों के प्रभावी निराकरण और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर यह समीक्षा बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सभी जिलों के अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search