छत्तीसगढ़
रायपुर में MDMA ड्रग के साथ 3 युवतियां गिरफ्तार, शंकर नगर चौक पर आधी रात को पुलिस की कार्रवाई

14.73 ग्राम MDMA जब्त, कीमत करीब 1.40 लाख रुपये; ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने MDMA ड्रग के साथ तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शंकर नगर चौक पर आधी रात को ड्रग डिलीवरी के दौरान यह कार्रवाई की। मामले में खम्हारडीह थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस अब इस मामले में ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जब्त ड्रग कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।
बताया जा रहा है कि पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। फिलहाल, मामले में विस्तृत जानकारी के लिए पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है।




