
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, डिप्टी CM Arun Sao और Vijay Sharma मौजूद हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Deo सहित कार्यसमिति के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल हुए हैं।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी राजनीतिक रणनीति और प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यसमिति की बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। पहला प्रस्ताव महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव होगा। वहीं दूसरा प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव के रूप में पारित किया जाएगा।
भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिल रही है।बैठक को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।



