छत्तीसगढ़देश

Farmer Day विशेष: ‘मोदी की गारंटी’ से छत्तीसगढ़ के किसान हुए मजबूत, आय और सम्मान में बढ़ोतरी

रायपुर। आज 23 दिसंबर को देशभर में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानों के सम्मान में समर्पित है। छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों के जीवन में सकारात्मक और ठोस बदलाव देखने को मिले हैं। सरकार की नीतियां और योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने में अहम साबित हो रही हैं।

भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही पिछली सरकार के समय लंबित धान बोनस का भुगतान किया। दिसंबर 2023 में करीब 12 लाख किसानों को औसतन 31 हजार रुपये प्रति किसान बोनस राशि दी गई। इसके साथ ही धान खरीदी नीति में बड़ा सुधार किया गया।

मोदी गारंटी के अनुरूप साय सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जबकि पहले सीमा 15 क्विंटल थी। पारदर्शी टोकन सिस्टम और समयबद्ध भुगतान से किसानों का भरोसा बढ़ा है।

पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को किया नमन

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को 19,257 रुपये प्रति एकड़ की सीधी सहायता मिल रही है। वर्ष 2024-25 के बजट में इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना का विस्तार अब दलहन और तिलहन फसलों तक किया गया है, जिससे फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिला है।

केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना से भी छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है। नवंबर 2025 में 21वीं किस्त के रूप में करीब 500 करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंचे। इसके अलावा महतारी वंदन योजना और कृषि मजदूर योजना ने किसान परिवारों और भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक मजबूती दी है।

सिंचाई के लिए 2800 करोड़ रुपये की लागत से 115 परियोजनाएं पूरी की जा रही हैं। कुल मिलाकर, राष्ट्रीय किसान दिवस पर छत्तीसगढ़ के किसान खुद को पहले से अधिक सशक्त, सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button