छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायपुर पहुंचे। छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि वे राज्य में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे, किसानों से सीधा संवाद करेंगे और किसान मेलों में भाग लेंगे।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान मेला सरकार और किसानों के बीच संवाद का मजबूत पुल होता है। इस दौरान वे खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण भी करेंगे, ताकि जमीनी हकीकत को प्रत्यक्ष रूप से समझा जा सके। शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय में कृषि कल्याण और पंचायत से संबंधित उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। इस बैठक में सीएम साय विभागीय मंत्री और अफसर भी शामिल होंगे।

कांग्रेस पर हमला, पुरानी योजनाओं पर उठाए सवाल

रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की अच्छी योजनाओं का भी कांग्रेस ही विरोध करती रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में मनरेगा के नाम पर केवल मिट्टी खोदकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम हुआ, जबकि वास्तविक विकास नहीं दिखा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “जी राम जी योजना” के माध्यम से किसानों और मजदूरों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। योजना के तहत पंचायत स्तर पर विकास योजनाएं तैयार होंगी, जिससे गांवों के समग्र विकास को गति मिलेगी।

कांग्रेस के अंदरूनी विवाद पर कसा तंज

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि“पहले यहां कका और बाबा के बीच विवाद था, अब प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच खींचतान चल रही है। इन दोनों की लड़ाई में कांग्रेस के कार्यकर्ता पिस रहे हैं।”प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा दावाग्रामीण विकास के मुद्दे पर बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अद्भुत कार्य हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास दिए गए। भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में ये आवास लंबित पड़े रहे। भाजपा सरकार ने 18 लाख आवास एक साथ जनता को प्रदान किए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button