छत्तीसगढ़

राजिम कुंभ कल्प 2026 के समापन पर CM साय की पूजा-अर्चना

महानदी महाआरती में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्म नगरी राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के भव्य समापन अवसर पर प्राचीन एवं ऐतिहासिक राजीव लोचन मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान श्री राजीव लोचन के श्रीचरणों में नमन कर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन तीर्थ सनातन आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है।

त्रिवेणी संगम में कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक एकता और लोक परंपराओं का विराट उत्सव है, जो समाज को जोड़ता है।

महानदी तट पर दिव्य महाआरती: मंदिर दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री महानदी तट पर आयोजित भव्य महाआरती में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और दीपों की पावन ज्योति से आलोकित वातावरण ने पूरे संगम क्षेत्र को दिव्य आभा से भर दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक महानदी मैया की आरती उतारकर छत्तीसगढ़ की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

परंपरा, सद्भाव और समरसता का संदेश: अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प हमारी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है और यह सामाजिक सद्भाव, विश्वास तथा समरसता को सुदृढ़ करता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button