छत्तीसगढ़

Breaking News: रायपुर में जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन, नशा नियंत्रण व रोकथाम के लिए विशेष टीम तैनात

कमिश्नर ने जारी किए आदेश

रायपुर। नशे के बढ़ते कारोबार और इससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रायपुर जिले में जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन कर दिया गया है। यह विशेष इकाई नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और सेवन से जुड़े मामलों पर सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध में रायपुर पुलिस कमिश्नर द्वारा लिखित आदेश जारी किए गए हैं।

ANTF के लिए अनुज कुमार (ACP—काइम एवं साइबर) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं पूरी टीम का कार्य स्मृतिक राजनाला (DCP क्राइम) की प्रत्यक्ष मॉनिटरिंग में संचालित होगा। पुलिस प्रशासन का मानना है कि समर्पित टास्क फोर्स के गठन से नशे के अवैध नेटवर्क पर कड़ा और त्वरित प्रहार संभव हो सकेगा।

ANTF में कुल 10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जिसमें 01 निरीक्षक, 01 उप निरीक्षक, 01 सहायक उप निरीक्षक, 03 हवलदार और 05 आरक्षक शामिल हैं। टीम में TI संजीव मिश्रा, SI अतुलेश राय, ASI प्रेमराज बारिक, हवलदार जयदेव सोम और सनेही नेताम को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आरक्षक विकास क्षत्री, भूपेन्द्र मिश्रा, संदीप शर्मा, सुरेश बंजारा और प्रमोद सिंह भी टीम का हिस्सा बनाए गए हैं।

यह टास्क फोर्स नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों तथा भारत सरकार गृह मंत्रालय की पहल के तहत गठित की गई है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार देशभर के सभी जिलों में एंटी नारकोटिक्स इकाइयों का गठन किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ANTF न सिर्फ नशे की तस्करी पर कार्रवाई करेगी, बल्कि नशा नियंत्रण, जनजागरूकता और रोकथाम के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से काम करेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से रायपुर जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगेगी और युवाओं को नशे की लत से बचाने में ठोस सफलता मिलेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button