छत्तीसगढ़

खैरागढ़ ब्रेकिंग: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में दहशत

खैरागढ़ में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई देने लगा। घटना के बाद आसपास के रिहायशी इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री जालबांधा शनि मंदिर के पास स्थित है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। केमिकल सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं।

दमकल कर्मियों द्वारा लगातार पानी और फोम का छिड़काव किया जा रहा है। एहतियातन फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। प्रशासन और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारिक पुष्टि आग बुझने और जांच के बाद ही हो सकेगी। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन और आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search