छत्तीसगढ़

CG: कुलदीप शर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा के कलेक्टर बनें, IAS अवॉर्ड अफसरों को भी नई पोस्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के संबंध में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ एवं मध्यम स्तर के IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए नई पदस्थापनाएं की हैं। यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है।

आदेश के तहत डॉ. सी. आर. प्रसाद, भा.प्र.से. (2006) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं कुलदीप शर्मा, भा.प्र.से. (2014), रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में तीर्थराज अग्रवाल, भा.प्र.से. को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ करते हुए उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुश्री लीना कोसम, भा.प्र.से., परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर को यथावत पद पर बनाए रखते हुए उनके पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

इसके अलावा श्री सौमिल रंजन चौबे, भा.प्र.से. को उप सचिव, कृषि विभाग के पद पर यथावत रखा गया है। बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, भा.प्र.से. को अपर कलेक्टर, नारायणपुर तथा सुमीत अग्रवाल, भा.प्र.से. को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है।

संदीप कुमार अग्रवाल, भा.प्र.से. को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर के पद पर बनाए रखा गया है। वहीं आशीष कुमार टिकरिहा, भा.प्र.से. को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है और उनके पद को भी वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

आदेश में ऋषभ कुमार पाराशर, भा.प्र.से. को उप सचिव, वित्त विभाग तथा तरुण कुमार किरण, भा.प्र.से. को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय, जिला कोरबा के पद पर पदस्थ करने का उल्लेख है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button