नक्सलियों का BBM डिवीजन पूर्णतः समाप्त, 15 माओवादियों ने अपनाया पुनर्वास का मार्ग

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी और मानवीय पुनर्वास नीति पर भरोसा जताते हुए बरगढ़–बलांगीर–महासमुंद (BBM) डिवीजन के कुल 15 माओवादियों ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण कर पुनर्वास का मार्ग अपनाया। यह पुनर्वास कार्यक्रम “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” के अंतर्गत ओडिशा सीमा से लगे महासमुंद जिले में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास का मार्ग चुनने वाले सभी युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
BBM डिवीजन का पूर्ण अंत, क्षेत्र हुआ नक्सल मुक्त
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस पुनर्वास के साथ ओडिशा राज्य कमेटी का पश्चिमी सब-जोन (बरगढ़–बलांगीर–महासमुंद डिवीजन) अब पूर्णतः समाप्त हो गया है। इसके साथ ही रायपुर पुलिस रेंज और ओडिशा का संबलपुर रेंज नक्सल मुक्त हो गया है, जिससे क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी और आमजन भयमुक्त जीवन जी सकेगा।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व BBM डिवीजन की ओर से उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री को पत्र लिखकर शासन की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पुनर्वास की इच्छा व्यक्त की गई थी। इसके प्रत्युत्तर में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सुरक्षा और सम्मान का आश्वासन देते हुए आकाशवाणी के माध्यम से 03 मार्च तक पुनर्वास की अपील की थी।इस अपील के बाद ही BBM डिवीजन के शेष 15 माओवादियों ने एक साथ पुनर्वास किया।
सरकार के लक्ष्य की दिशा में बड़ी उपलब्धि: उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का अंत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि किसी एक डिवीजन के सभी शेष सदस्यों का एक साथ पुनर्वास होना बड़ी सफलता है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बनी दूरदर्शी पुनर्वास नीति का प्रतिफल है।
इस दल में सबसे प्रमुख नाम विकास उर्फ सुदर्शन उर्फ जंगू उर्फ बाबन्ना उर्फ राजन्ना (निवासी वारंगल) का रहा, जो ओडिशा राज्य कमेटी का स्टेट कमेटी मेंबर एवं BBM डिवीजन प्रभारी था। उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह वर्ष 1985 से संगठन में सक्रिय था।पुनर्वास करने वालों में 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। उन्होंने कुल 14 अत्याधुनिक एवं ऑटोमेटिक हथियार सौंपे, जिनमें




