छत्तीसगढ़

विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव,आदेश जारी

रायपुर – छत्तीसगढ़ को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील को राज्य का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो रहा है।विकासशील अभी तक मनीला स्थित एशियाई विकास बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर तैनात थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें वापस बुलाया गया और अब उन्हें राज्य प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

नए CS का प्रशासनिक करियर

विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की थी। छत्तीसगढ़ कैडर में आने के बाद उन्होंने रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर के रूप में काम किया। इसके अलावा उन्होंने उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे कई अहम विभागों में अपनी सेवाएँ दीं।

केंद्र में भी निभाई अहम भूमिकाएँ

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए विकासशील ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर काम किया। जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर के रूप में उनकी भूमिका विशेष रूप से सराही गई।

बड़ी उपलब्धि मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने उन्हें Secretary/Secretary-equivalent ग्रेड के लिए एंपैनल किया। इसे उनके प्रशासनिक अनुभव और छत्तीसगढ़ कैडर में सीनियरिटी के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है।नए मुख्य सचिव के रूप में विकासशील से यह उम्मीद की जा रही है कि वे राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा और पारदर्शिता लाएँगे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विकास योजनाओं को गति देंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search