छत्तीसगढ़देश

संसद की ‘विशेषाधिकार समिति’ में सदस्य बने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था संसद की विशेषाधिकार समिति (Committee of Privileges) में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को सदस्य नामित किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व को संसदीय कार्यप्रणाली में उनकी सक्रिय भूमिका और अनुभव की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।

नवीन दायित्व मिलने पर बृजमोहन अग्रवाल ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ उत्तरदायित्व भी है।

अग्रवाल ने विश्वास दिलाया कि वे संसदीय मर्यादाओं की रक्षा, सदस्यों के विशेषाधिकारों के संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती हेतु पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।राजनीतिक हलकों में इसे छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button