छत्तीसगढ़

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर भारत में दिखने लगा: रसोई गैस सप्लाई प्रभावित, हवाई किराये में भारी बढ़ोतरी

रायपुर। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। इसका प्रभाव न सिर्फ ईंधन आपूर्ति पर पड़ रहा है, बल्कि हवाई यात्रा भी महंगी हो गई है। देश के कई शहरों में गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने और फ्लाइट किरायों में भारी बढ़ोतरी की खबरें सामने आ रही हैं। रायपुर समेत कई शहरों में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी और बढ़े हुए दामों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

रायपुर में गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी

रायपुर में गैस उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार सिलेंडर बुकिंग के बाद भी 4 से 5 दिनों तक डिलीवरी नहीं हो रही है। कई जगहों पर बुकिंग कम कीमत पर की जा रही है, लेकिन डिलीवरी के समय उपभोक्ताओं को ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है। इससे आम लोगों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने समय पर बुकिंग कर दी, लेकिन सिलेंडर समय पर नहीं पहुंच रहा।

कई शहरों में कमर्शियल गैस की सप्लाई प्रभावित

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित हो गई है। भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी अस्थायी रूप से रोक दी गई है। वहीं रायपुर में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी देखी जा रही है। बेंगलुरु में सप्लाई लगभग ठप बताई जा रही है, जबकि मुंबई में होटल और रेस्टोरेंट को भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक की स्थिति बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भारत को गैस की बड़ी आपूर्ति कतर से होती है और मौजूदा हालात के कारण वहां से सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

हवाई यात्रा भी हुई महंगी

युद्ध का असर हवाई यात्रा पर भी साफ नजर आ रहा है। दुबई और अबूधाबी से भारत आने वाली फ्लाइटों के किराये में भारी बढ़ोतरी हो गई है। सामान्य दिनों में जहां इन रूट्स पर किराया 10 से 15 हजार रुपये और पीक सीजन में 15 से 20 हजार रुपये तक होता था, वहीं अब किराया बढ़कर 70 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच गया है।कनेक्टिंग फ्लाइट्स बंद होने और सीमित उड़ानों के कारण किराये में यह उछाल आया है। ऐसे में गल्फ देशों में फंसे कई लोग महंगा किराया देकर रायपुर और देश के अन्य शहरों तक पहुंच रहे हैं।

अगले कुछ दिनों तक बने रह सकते हैं हालातविशेषज्ञों के अनुसार यदि मिडिल ईस्ट में तनाव जल्द कम नहीं हुआ तो गैस सप्लाई और हवाई किरायों पर इसका असर अगले 4 से 5 दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button