मार्च अंत तक खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश के दिनों में भी होगा काम

रायपुर। राज्य के पंजीयन विभाग ने राजस्व संग्रह को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मार्च माह के अंतिम दिनों में आने वाले शासकीय अवकाश के बावजूद पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्न तिथियों को भी पंजीयन कार्यालय संचालित रहेंगे—
इन तारीखों को खुले रहेंगे कार्यालय:
22 मार्च – चौथा रविवार
28 मार्च – अंतिम शनिवार
29 मार्च – अंतिम रविवार
31 मार्च – महावीर जयंती
इन सभी दिनों में दस्तावेजों का पंजीयन कार्य नियमित रूप से किया जाएगा।
बैंकिंग लेनदेन भी रहेगा सुचारू: निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च तक बैंकिंग लेनदेन निर्बाध रूप से जारी रखा जाए, जिससे राजस्व संग्रह की प्रक्रिया प्रभावित न हो।
इस संबंध में राज्य के सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंजीयकों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में अधिकतम राजस्व संग्रह सुनिश्चित करना और आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करना।




