छत्तीसगढ़ शासन ने 7 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के प्रभार में किया बदलाव

रायपुर – वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 7 अधिकारियों के नवीन पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी किए हैं।
प्रमुख बदलाव: संगीता गुप्ता (1997) – कार्यकारी संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, नया रायपुर नियुक्त। अमरनाथ प्रसाद (1998) – सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार। एस. वेंकटाचलम (2005) – कार्यकारी संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की जिम्मेदारी। अभिषेक कुमार सिंह (2009) – वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नया रायपुर। गुरुनाथ एन. (2012) – मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व। प्रणय मिश्रा (2013) – प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट एलीफेंट), सरगुजा। प्रवेश कुमार गाण्डे (2013) – क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर)





