छत्तीसगढ़
RDA की संपत्तियों का होगा हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगी यूनिक ID

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) अपनी संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे कराने जा रहा है। ड्रोन सर्वे के साथ संपत्तियों की GIS मैपिंग भी की जाएगी। इससे RDA की प्रॉपर्टीज का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा और संपत्तियों की वास्तविक स्थिति को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।
पुराने कागजी रिकॉर्ड होंगे डिजिटल
सर्वे के दौरान RDA के पुराने कागजी रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा। इससे संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और जानकारियों को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखा जा सकेगा।
हर प्रॉपर्टी की होगी यूनिक ID
RDA की प्रत्येक संपत्ति को यूनिक प्रॉपर्टी ID दी जाएगी। इसके जरिए संबंधित संपत्ति की पहचान, लोकेशन और रिकॉर्ड को डिजिटल सिस्टम में जोड़ा जाएगा। इससे संपत्तियों के प्रबंधन और रिकॉर्ड की निगरानी में आसानी होने की उम्मीद है।



