छत्तीसगढ़

गरियाबंद में लाल आतंक को बड़ा झटका, 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो इनामी DVCM बलदेव और अंजू भी शामिल, दोनों पर था 8-8 लाख का इनाम

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद जिले में लाल आतंक को एक और करारा झटका देते हुए 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में दो कुख्यात DVCM नक्सली भी शामिल हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में बलदेव और अंजू प्रमुख हैं। दोनों ही नक्सली DVCM (डिवीजनल कमेटी मेंबर) थे और प्रत्येक पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

नक्सल विरोधी रणनीति को मिली बड़ी कामयाबी

सुरक्षा बलों के अनुसार, लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों, दबावपूर्ण कार्रवाई और सरेंडर एवं पुनर्वास नीति के सकारात्मक प्रभाव के चलते नक्सली मुख्यधारा में लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

मुख्यधारा में लौटने की पहल: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुरक्षा, सहायता और मुख्यधारा से जुड़ने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इससे नक्सल संगठन की रीढ़ कमजोर होगी और क्षेत्र में शांति एवं विकास को बल मिलेगा।

गरियाबंद में हुए इस सरेंडर को छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button