छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस संगठन सृजन की कवायद तेज,17 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन सृजन की कवायद तेज हो गई है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया को गति देने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़े कदम उठाए हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में जिला अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए 17 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें सप्तगिरि उल्का, उमंग सिंघार, अजय कुमार लल्लू, विवेक बंसल सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

संगठन के पुनर्गठन की इस कवायद से आगामी चुनावी तैयारियों को धार देने की कोशिश मानी जा रही है। कांग्रेस आलाकमान के इस निर्णय के बाद अब प्रदेश संगठन में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति जल्द ही देखने को मिल सकती है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search