छत्तीसगढ़अपराध

कोरबा में पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर पर एक और केस दर्ज

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पूर्व गृह मंत्री Nanki Ram Kanwar के बेटे Sandeep Kanwar के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कोतवाली थाने में पदस्थ एक आरक्षक की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार में बुधवार को संदीप कंवर ने नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चलाते हुए एक दुकान में घुसा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के साथ उन्होंने कथित रूप से गाली-गलौज और विवाद भी किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को कोतवाली थाने ले जाया गया।

पुलिस से भी की अभद्रता: थाने में भी संदीप कंवर का हंगामा जारी रहा। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की। इसी दौरान पुलिस ने उनका अल्कोहल मीटर टेस्ट कराया, जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई।

आरक्षक की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला: मामले में कोरबा के नगर पुलिस अधीक्षक Prateek Chaturvedi ने बताया कि कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक की लिखित शिकायत के आधार पर संदीप कंवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थाने से गाड़ी लेकर फरार होने का आरोप: सूत्रों के अनुसार, थाने में हंगामे के दौरान संदीप कंवर ने अपने पिता का प्रभाव दिखाते हुए पुलिस से कहा कि “जो करना है कर लो” और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए अपनी गाड़ी लेकर थाने से ही फरार हो गए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button