छत्तीसगढ़अपराध

निलंबित IAS समीर विश्नोई की बेनामी संपत्तियां अटैच, ACB/EOW की कार्रवाई, 15-20 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज

रायपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी समीर विश्नोई पर बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB/EOW की पहल पर विशेष न्यायालय के आदेश के बाद उनकी और उनकी पत्नी के नाम पर दर्ज बेनामी संपत्तियों को अटैच (जब्त) कर लिया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

15 से 20 करोड़ की संपत्ति अटैच

जांच में सामने आया है कि समीर विश्नोई और उनकी पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम पर करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियां बनाई गई थीं। इन संपत्तियों को अब कानूनी प्रक्रिया के तहत अटैच कर दिया गया है।

पत्नी के नाम फर्म बनाकर निवेश

बताया जा रहा है कि अवैध कमाई को खपाने के लिए प्रीति विश्नोई के नाम पर 3 से 4 फर्म बनाई गई थीं। इन्हीं फर्मों के जरिए विभिन्न जगहों पर जमीन और अन्य संपत्तियां खरीदी गईं।

कई जगहों पर संपत्तियां सीज: कार्रवाई के दौरान जिन प्रमुख संपत्तियों को जब्त किया गया है, उनमें:

महासमुंद में करीब 22 एकड़ जमीन

नया रायपुर में स्थित जमीन

रायपुर के गायत्री नगर में मकान

अन्य स्थानों पर निवेश की गई संपत्तियां शामिल हैं।

रिश्तेदारों के नाम पर भी निवेश

जांच एजेंसियों के अनुसार, अवैध राशि से कुछ संपत्तियां रिश्तेदारों और अन्य लोगों के नाम पर भी खरीदी गई थीं, जिन्हें अब जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

विशेष कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई: पूरी कार्रवाई ACB/EOW की विशेष अदालत के आदेश के बाद की गई है। एजेंसियां इस मामले में आगे की जांच भी जारी रखे हुए हैं और अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search