छत्तीसगढ़अपराध

रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ‘गोगो पेपर’ और हुक्का सामग्री का अवैध नेटवर्क उजागर

रायपुर । राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए ‘गोगो पेपर’ (रोलिंग पेपर) और हुक्का सामग्री के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में रोलिंग पेपर जब्त करते हुए अवैध नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान कोटपा एक्ट (COTPA Act) के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाली 9 दुकानों को सील किया गया है। जब्त किए गए रोलिंग (गोगो) पेपर की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि इस अवैध कारोबार के पीछे थोक विक्रेताओं और सप्लायरों का संगठित नेटवर्क सक्रिय था, जिनके नाम भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

यह पूरी कार्रवाई डीसीपी नार्थ के नेतृत्व में की गई, जिसे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button