छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों के ठेकों को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप

“भाजपा नेताओं को फायदा पहुंचाने के लिए बन रहा सिंडिकेट”, आउटसोर्सिंग प्रक्रिया पर उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में सेल्समैन और सुरक्षा/सपोर्ट स्टाफ की आउटसोर्सिंग प्रक्रिया को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन ने राज्य सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शराब वेंडर्स के ठेकों में भाजपा नेताओं को उपकृत करने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए एक कथित “सिंडिकेट” तैयार किया जा रहा है।

श्रीकुमार शंकर मेनन ने आरोप लगाया कि शराब दुकानों में स्टाफ सप्लाई और सेल्समैन ठेके के लिए कुछ चुनिंदा कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा से जुड़ी बताई जा रही कंपनियों डस्टर और SIS को काम दिलाने की “जुगत” चल रही है।

उन्होंने कहा कि 8 कंपनियों का एक सिंडिकेट तैयार किया जा रहा है, जिनके जरिए दोहरी लूट की तैयारी है। विभाग के अंदर के लोग भी अब यह जानकारी बाहर ला रहे हैं।

कांग्रेस ने उठाए सीधे सवाल“आउटसोर्सिंग क्यों, युवाओं की सीधी भर्ती क्यों नहीं?”

श्री कुमार शंकर मेनन ने राज्य सरकार से सवाल किया कि जब प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं, तो फिर आउटसोर्सिंग के जरिए निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की बजाय सीधी भर्ती क्यों नहीं की जा रही?उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग की जगह छत्तीसगढ़ के युवाओं की सीधी भर्ती क्यों नहीं हो रही? आखिर सरकार किसे लाभ पहुंचाना चाहती है? कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला सरकारी सिस्टम के जरिए राजनीतिक संरक्षण में आर्थिक लाभ पहुंचाने” की कोशिश का हिस्सा है।

कांग्रेस नेता ने कथित सिंडिकेट में शामिल कंपनियों की सूची जारी की

इन 8 कंपनियों के नाम सामने आए

Bombay Integrated Security (India) Limited

Dusters Total Solutions Services Private Limited

Innovision Limited

Innovsource Services Private Limited

Peregrine Guarding Private Limited

SIS Cash Services Limited

Spectrum Talent Management

LimitedTeam HR GSA Private Limited

कांग्रेस का आरोप है कि इन कंपनियों के जरिए ठेका प्रक्रिया को नियंत्रित करने और बड़े स्तर पर आर्थिक लाभ उठाने की तैयारी की जा रही है।

“प्रोप्राइटर और मालिकों के नाम सामने आएंगे”कांग्रेस ने और खुलासों के दिए संकेत

श्री मेनन ने दावा किया कि यदि इन कंपनियों के प्रोप्राइटर, डायरेक्टर और वास्तविक मालिकाना ढांचे की जांच की जाए, तो कई और नाम सामने आ सकते हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button