छत्तीसगढ़

BIG BREAKING NEWS :बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का टायर फटा

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर शुक्रवार को लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलाइंस एयर की फ्लाइट का एक टायर लैंडिंग के दौरान फट गया। घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित नियंत्रित कर लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

लैंडिंग के दौरान फटा टायर

बताया जा रहा है कि विमान जैसे ही बिलासा एयरपोर्ट के रनवे पर उतर रहा था, उसी दौरान उसके एक पहिए में अचानक जोरदार खराबी आ गई और टायर फट गया। पहिया फटने की घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों में घबराहट फैल गई। हालांकि पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान को रनवे पर सुरक्षित रोक लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर तत्काल आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए। विमान के रुकने के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बाल-बाल बचे यात्री

इस घटना में फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। समय रहते विमान के सुरक्षित रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने विमान की तकनीकी स्थिति की जांच शुरू कर दी है।

एलायंस एयर के बेड़े में ATR 72-600 सहित अन्य विमान शामिल हैं और कंपनी के अनुसार ATR 72-600 में 72 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search