राजनीतिछत्तीसगढ़

BJP ने Gen Z आउटरीच के लिए बनाई खास टीम, ओपी चौधरी को मिली अहम जिम्मेदारी

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने Gen Z यानी युवा पीढ़ी तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी शामिल किया गया है। इस टीम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि यह टीम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में काम करेगी। टीम का मुख्य फोकस युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करने और उन्हें पार्टी से जोड़ने पर रहेगा।Gen Z के बीच सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और नए संचार माध्यमों के जरिए संवाद बढ़ाने की रणनीति पर भी काम किया जाएगा। पार्टी की कोशिश है कि युवा वर्ग के मुद्दों, अपेक्षाओं और विचारों को समझते हुए उनके साथ बेहतर जुड़ाव स्थापित किया जाए।

ओपी चौधरी के टीम में शामिल होने को छत्तीसगढ़ के लिए भी अहम माना जा रहा है। वित्त मंत्री के तौर पर वे युवाओं और नई पीढ़ी से जुड़े विषयों पर लगातार सक्रिय नजर आते रहे हैं।

हालिया युवा आंदोलनों के बीच BJP का Gen Z पर फोकस

देश के अलग-अलग हिस्सों में हाल के दिनों में युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सामने आए आंदोलनों और सोशल मीडिया पर बढ़ती युवा सक्रियता के बीच भारतीय जनता पार्टी ने Gen Z तक अपनी पहुंच मजबूत करने की रणनीति बनाई है। पार्टी ने युवाओं से सीधे संवाद और जुड़ाव के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी शामिल किया गया है। टीम का फोकस युवाओं की सोच, उनके मुद्दों और बदलते डिजिटल व्यवहार को समझने के साथ-साथ Gen Z के साथ सीधा संवाद स्थापित करने पर रहेगा।

हाल के समय में युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, सोशल मीडिया और अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलनों में युवा वर्ग की सक्रिय भूमिका देखने को मिली है। ऐसे माहौल में बीजेपी का Gen Z आउटरीच प्लान खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी अब युवाओं तक अपनी बात पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सीधे सुनने की रणनीति पर काम करेगी। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी इस अभियान का अहम हिस्सा होंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search