छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में बड़ी सफलता, MMC जोन के 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ का इनामी रामधेर ने भी छोड़ा हथियार

राजनांदगांव।सुरक्षा बलों और जिला पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी सफलता मिली है। MMC जोन के 12 नक्सलियों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। सभी नक्सलियों ने खैरागढ़ के बकरकट्टा थाने में हथियारों के साथ सरेंडर किया।

सबसे बड़ी बात यह है कि इनके साथ सेंट्रल कमेटी मेंबर और 1 करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली रामधेर ने भी आत्मसमर्पण किया है। रामधेर लंबे समय से माओवादी संगठन की शीर्ष रणनीतिक इकाई में सक्रिय था और सुरक्षा एजेंसियों की टॉप मोस्ट वॉन्क्ट लिस्ट में शामिल था।

सरेंडर करने वाले नक्सली अपने साथ आधुनिक हथियारगोला-बारूदसंचार उपकरणलेकर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने हथियार और नक्सली सामग्री को कब्जे में लिया। लंबे समय से MMC जोन में सक्रिय रही यह टीम कई बड़ी वारदातों, हमलों और संगठन विस्तार की गतिविधियों में शामिल रही थी। कोर ग्रुप स्तर के सदस्य रामधेर के सरेंडर से नक्सली तंत्र को बड़ा झटका माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों की निरंतर रणनीतिक दबाव ने नक्सलियों को सरेंडर के लिए मजबूर किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को नियमों के अनुसार पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button