छत्तीसगढ़

कृषक उन्नति योजना को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, बोनस का लाभ लेने के बाद भी कांग्रेस कर रही है झूठ की राजनीति

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक कार्टून के संदर्भ में पार्टी के सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।

कोठारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा लागू ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत किसानों को धान के अंतर की राशि (बोनस) का लाभ मिल रहा है। इसके बावजूद कांग्रेस के नेता जनता के बीच तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर भ्रम फैलाने और झूठ परोसने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने स्वयं इस योजना का लाभ उठाया है, लेकिन राजनीतिक हताशा के चलते अब उसी योजना पर सवाल खड़े कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। श्री कोठारी ने कहा कि प्रदेश की जनता सच्चाई से भली-भांति परिचित है और अब ऐसे भ्रामक प्रचार में आने वाली नहीं है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button