कांकेर में भालू का खूनी हमला: भाई-बहन की मौत, 3 घायल

गांव में दहशत शवों के पास देर तक मंडराता रहा भालू; वन विभाग अलर्ट
कांकेर, 5 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू के हमले में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना बुधवार दोपहर नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव में हुई।
मृतकों की पहचान हलाल जुर्री (45) और उनकी बहन खोरीन बाई (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सभी खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद भी भालू गांव के आसपास मौजूद होने की सूचना है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर भालू की निगरानी कर रही है और लोगों से जंगल तथा भालू के आसपास न जाने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इसमें अत्यंत संवेदनशील दृश्य होने की आशंका के कारण वीडियो साझा या प्रसारित करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।




