रायपुर होकर गुजरेगी ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस

रायपुर – भारतीय रेल जल्द ही यात्रियों को एक नई सौगात देने जा रही है। ब्रह्मपुर (ओडिशा) से उधना (सूरत, गुजरात) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ होने वाला है। खास बात यह है कि यह नई एक्सप्रेस ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर और गोंदिया स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे प्रदेश के यात्रियों को लंबी दूरी की सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
रायपुर के यात्रियों को फायदा
नई अमृत भारत एक्सप्रेस से रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा। अब रायपुर से ओडिशा और गुजरात की यात्रा और अधिक सहज, आरामदायक और समय की बचत करने वाली होगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस की विशेषताएँ
तेज और सीधी रेल कनेक्टिविटी : ओडिशा से गुजरात तक यात्रा का समय घटेगा।
आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा : खनिज, वस्त्र और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ेगी।
आधुनिक सुविधाएँ : एलएचबी कोच, बेहतर सीटिंग और ऑनबोर्ड सुविधाएँ।
सांस्कृतिक जुड़ाव : पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे।




