छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS:NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म,स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विगत एक महीने से जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों में से चार मांगें सरकार ने मान ली हैं, जबकि शेष तीन मांगों पर समिति का गठन कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

शुक्रवार रात NHM कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की। बैठक के दौरान मंत्री ने आश्वासन दिया कि तीन शेष मांगों पर गठित समिति की जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें पूरा किया जाएगा। जिसके बाद संघ ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया,जिसके बाद अब प्रदेशभर के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में कामकाज अब सामान्य होने की उम्मीद है। मरीजों को भी अब स्वास्थ्य सेवाओं में राहत मिलेगी।

इसके पहले आज प्रेस वार्ता लेकर स्वास्थ्य मंत्री जयसवाल ने साफ कह दिया था काम पर नहीं लौटने पर सभी को बर्खास्त करते हुए नई भर्ती की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search