छत्तीसगढ़

Breaking News: 15 दिन पहले हुआ था लोकार्पण, पहली ही बारिश में दो हिस्सों में बंटी मुसरा रेलवे ओवरब्रिज की सड़क

राजनांदगांव। राजनांदगांव–डोंगरगढ़ मार्ग स्थित ग्राम मुसरा के रेलवे ओवरब्रिज पर पहली ही बारिश के बाद सड़क दो हिस्सों में बंट गई। करीब 15 दिन पहले लोकार्पित हुए इस ओवरब्रिज की तस्वीरों ने निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज की सड़क पहली ही बारिश का सामना नहीं कर सकी। सूचना मिलते ही ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया, जिसे लोग जल्दबाजी में की जा रही लीपापोती बता रहे हैं।

घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विभाग का पक्ष मिलने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search