छत्तीसगढ़अपराध

तंजानिया में गोल्ड माइंस निवेश के नाम पर सराफा कारोबारी से 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सराफा कारोबारी के साथ करोड़ों रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। विदेश में सोने की खदानों में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। मामले में पुलिस ने आरोपी यश शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

तंजानिया की गोल्ड माइंस का झांसा, फर्जी दस्तावेजों का सहारा

पीड़ितों को तंजानिया में गोल्ड माइंस में निवेश का लालच दिया गया। आरोप है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर वहां सोने की खदानें होने का दावा किया और भरोसा जीतने के लिए पीड़ितों को तंजानिया भी ले गया, जहां कथित रूप से फर्जी गोल्ड माइंस दिखाई गईं।

फर्जी फर्म बनाकर रकम का ट्रांसफर: आरोपी द्वारा एस.के.एम. बुलियन ट्रेडिंग लिमिटेड नाम से एक भागीदारी फर्म बनाई गई। इसके बाद भारत और तंजानिया स्थित बैंक खातों के जरिए 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम का ट्रांसफर कराया गया। निवेश के बदले मोटे मुनाफे का वादा किया गया, लेकिन बाद में न तो लाभ मिला और न ही मूलधन वापस किया गया।

इस मामले में समर्थ बरडिया और मुकुल चोपड़ा ने संयुक्त रूप से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें सुनियोजित तरीके से ठगी का शिकार बनाया गया।

मामले की एफआईआर सिविल लाइन थाना में दर्ज की गई है। पुलिस दस्तावेजों, बैंक ट्रांजैक्शन और विदेश यात्रा से जुड़े तथ्यों की गहन जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला अंतरराष्ट्रीय ठगी रैकेट से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य पीड़ितों और बड़ी रकम से जुड़े तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल आरोपी की भूमिका, फर्म की वैधता और धन के अंतिम उपयोग को लेकर छानबीन जारी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search