देशछत्तीसगढ़

भारत के टॉप-10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में शामिल हुआ अडानी ग्रुप, अडानी पावर बनी देश की नंबर-1 एनर्जी ब्रांड

नई दिल्ली। वैश्विक ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी Brand Finance की ‘Brand Finance India 100 Report 2026’ में पहली बार अडानी ग्रुप ने भारत के टॉप-10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में जगह बनाई है। ग्रुप ने पिछले वर्ष के 13वें स्थान से छलांग लगाकर 8वां स्थान हासिल किया है और महज तीन वर्षों में टॉप-10 में पहुंचने वाला सबसे तेज भारतीय कॉर्पोरेट समूह बन गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अडानी ग्रुप का ब्रांड मूल्य बढ़कर 8.48 अरब डॉलर हो गया है, जो पिछले वर्ष 6.46 अरब डॉलर था। यह लगभग 31.3 प्रतिशत की वृद्धि है, जो भारत के टॉप-20 ब्रांड्स में सबसे अधिक दर्ज की गई। इस उपलब्धि के साथ अडानी ग्रुप देश का तीसरा सबसे मूल्यवान कारोबारी समूह (Conglomerate) बन गया है।

रिपोर्ट में अडानी पावर को भारत की सबसे मूल्यवान एनर्जी ब्रांड का दर्जा दिया गया है। कंपनी की ब्रांड वैल्यू में करीब 152 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और इसका मूल्य लगभग 1.8 अरब डॉलर आंका गया। इसके अलावा अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस भी देश के शीर्ष पांच ऊर्जा ब्रांड्स में शामिल हैं, जबकि अडानी टोटल गैस ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (BSI) में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। समूह का BSI स्कोर 3.6 अंक बढ़कर 84 हो गया, जिससे उसकी रैंकिंग आठ स्थान ऊपर पहुंचकर 18वें स्थान पर आ गई। टॉप-20 भारतीय कंपनियों में ब्रांड स्ट्रेंथ के मामले में यह सबसे तेज सुधार माना गया है।

Brand Finance के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रबंध निदेशक एलेक्स हेग ने कहा कि अडानी ग्रुप का टॉप-10 में प्रवेश इस बात का प्रमाण है कि समूह भारत के बुनियादी ढांचे, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति बनाकर देश की विकास यात्रा का अहम हिस्सा बन चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, Brand Finance India 100 Report 2026 में भारत के शीर्ष 100 ब्रांड्स का संयुक्त मूल्य 252.8 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है, जो भारतीय कंपनियों की मजबूती, डिजिटल परिवर्तन, विनिर्माण, नवाचार और बुनियादी ढांचे में बढ़ते निवेश को दर्शाता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search