छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS: संजय वन वाटिका कांड में बड़ा एक्शन, 4 अधिकारी- कर्मचारी सस्पेंड

कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की हुई थी मौत

अंबिकापुर। संजय वन वाटिका में कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 4 वनकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार वन विभाग ने इसे वन्यजीवों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही माना है, और संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।

निलंबित अधिकारी-कर्मचारी

• उपवनक्षेत्रपाल अशोक सिन्हा

• वनपाल (CFO)ममता परते

• वनपाल (CFO)प्रतिमा लकड़ा

• वनपाल (CFO)बिंदु सिंह

वन मंत्री केदार कश्यप का बयान

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रेस्क्यू सेंटर की जानकारी: DFO अभिषेक जोगावत के अनुसार, संजय वन वाटिका एक रेस्क्यू सेंटर है, जहां घायल हिरणों का उपचार कर उन्हें स्वस्थ होने पर जंगल में छोड़ा जाता है। मामले की जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई संभव है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button