छत्तीसगढ़
CG Breaking: छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, अब मिलेगा 63% DA, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) सहित अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य शासन ने अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया है।
इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। महंगाई भत्ते की नई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।
केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता देने के फैसले से राज्य में पदस्थ पात्र IAS, IPS और IFS अधिकारियों को लाभ मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।
सरकार के इस फैसले के बाद अधिकारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता अब 63 प्रतिशत हो जाएगा।





