छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के खात्मे के बाद भी जारी है सुरक्षा अभियान, सुकमा में मिले 2 पुराने IED CRPF ने किए नष्ट

बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के बाद अब पहले से प्लांट किए गए विस्फोटकों की तलाश में जुटे जवान, सर्चिंग के दौरान गोलाकोंडा कैंप के कोंडापल्ली इलाके में मिले दो IED

सुकमा। बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब सुरक्षा बलों का फोकस उन इलाकों को पूरी तरह सुरक्षित बनाने पर है, जहां नक्सलियों द्वारा पहले से IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए गए थे। इसी अभियान के तहत सुकमा जिले में CRPF के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। गोलाकोंडा कैंप के कोंडापल्ली इलाके में सर्चिंग के दौरान पहले से लगाए गए दो IED बरामद हुए, जिन्हें जवानों ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, बस्तर क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के बाद सुरक्षा बल अब जंगलों और संवेदनशील इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए विस्फोटकों और अन्य खतरनाक सामग्री का पता लगाकर उन्हें नष्ट करना है, ताकि भविष्य में सुरक्षा बलों और स्थानीय ग्रामीणों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।

CRPF की 228वीं वाहिनी ने किया नष्ट

गोलाकोंडा कैंप के कोंडापल्ली इलाके में सर्चिंग के दौरान दो पुराने IED मिलने के बाद CRPF की 228वीं वाहिनी के जवानों ने कार्रवाई की। वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट के नेतृत्व में दोनों विस्फोटकों को निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।

नक्सल मुक्त बस्तर में अब सुरक्षा पर जोर

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पहले से लगाए गए IED की तलाश और उन्हें निष्क्रिय करना इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सुरक्षा बलों की सतर्कता से संभावित खतरे को समय रहते टाला जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search