छत्तीसगढ़

CG STATE BUDGET LIVE: साय सरकार का तीसरा बजट “SANKALP” पेश कर रहे हैं वित्तमंत्री ओपी चौधरी,

रायपुर। छत्तीसगढ़ का 25वां बजट आज वित्तमंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में पेश कर रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी बजट को लेकर सरकार की ओर से व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। बजट का थीम संकल्प रखा गया है।

संकल्प का अर्थ (SANKALP)

S – समावेशी विकासहर वर्ग, हर क्षेत्र और हर व्यक्ति तक विकास की पहुँच सुनिश्चित करना।

A – आधारभूत संरचना (Infrastructure)सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मजबूत बुनियादी सुविधाओं का विस्तार।

N – निवेश (Investment)उद्योग, रोजगार और आर्थिक विकास को गति देने हेतु निवेश को बढ़ावा।

K – कुशल मानव संसाधन (Skilled Human Resource)युवाओं को प्रशिक्षण, कौशल और रोजगार से जोड़ना।

A – अन्त्योदयसमाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन और योजनाओं का लाभ पहुँचाना।

L – लाइवलीहुड (Livelihood)स्थायी आजीविका, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का सृजन।

P – पॉलिसी से परिणाम (Policy to Performance)नीतियों को ज़मीनी स्तर पर ठोस और मापनीय परिणामों में बदलना।

वित्तमंत्री ओपी चौधरी अपने कार्यकाल में अब तक दो बजट पेश कर चुके हैं। पहला बजट उन्होंने GYAN थीम के साथ प्रस्तुत किया था, जिसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी सशक्तीकरण पर विशेष फोकस रहा। वहीं दूसरा बजट GATI थीम पर आधारित रहा, जिसमें विकास, गति और आधारभूत संरचना को प्राथमिकता दी गई।

बजट से पहले मंदिर में पूजा अर्चना

छत्तीसगढ़ का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ईश्वर का आशीर्वाद लिया। बजट से पहले वे रायपुर स्थित अपने निवास के मंदिर में पहुँचे, जहाँ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की।

इसके पश्चात वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राम मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण, सुशासन और आर्थिक प्रगति के लिए प्रार्थना की।बजट प्रस्तुति से पहले की गई यह पूजा-अर्चना सरकार की उस परंपरा और आस्था को दर्शाती है, जिसमें बड़े निर्णयों से पूर्व ईश्वर का स्मरण कर जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया जाता है। आज विधानसभा में प्रस्तुत किया जा रहा बजट छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button