छत्तीसगढ़

दिल्ली में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

नई दिल्ली। दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नितिन नबीन को उनके नव दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

डॉ. रमन सिंह ने श्री नितिन नबीन के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी विचार-विमर्श और शुभेच्छाओं का आदान-प्रदान किया गया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search