छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS एस. जयवर्धन की केंद्र में नियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के IAS अधिकारी एस. जयवर्धन की केंद्र सरकार में नियुक्ति की गई है। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय, नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से चार साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्य सचिव को भेजा गया निर्देश

भारत सरकार की ओर से इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को ई-मेल भेजा गया है। इसमें IAS एस. जयवर्धन को उनके वर्तमान कर्तव्यों से तत्काल मुक्त करने और उन्हें गृह मंत्रालय, दिल्ली में नया कार्यभार संभालने के लिए निर्देशित करने को कहा गया है।

तीन सप्ताह के भीतर संभालना होगा कार्यभार

नियुक्ति संबंधी निर्देशों के अनुसार, एसीसी (ACC) के निर्देशों के तहत अधिकारी को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर नया पदभार ग्रहण करना होगा।

निर्धारित समयसीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में अधिकारी को केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत भविष्य की नियुक्तियों के लिए अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। केंद्र सरकार में इस नियुक्ति के साथ IAS एस. जयवर्धन को गृह मंत्रालय में नई जिम्मेदारी मिली है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search