छत्तीसगढ़ के IPS पुष्कर शर्मा इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट डायरेक्टर नियुक्त, राज्य सरकार ने किया रिलीव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी पुष्कर शर्मा को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया है। गृह मंत्रालय ने कुछ दिन पहले पोस्टिंग आदेश जारी किया था, जिसके बाद अब वे नई जिम्मेदारी संभालने दिल्ली रवाना होंगे। फिलहाल वे बटालियन, माना (रायपुर) में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।
बिहार के पटना निवासी पुष्कर शर्मा बचपन से मेधावी छात्र रहे। KG से 10वीं तक पढ़ाई फतेहपुर (UP), 11वीं–12वीं और IIT की तैयारी कोटा (राजस्थान) इसके बाद उन्होंने IIT–BHU से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया और UPSC की तैयारी शुरू की। चौथे प्रयास में AIR 228 के साथ IPS चयन पाकर उन्होंने अपनी मेहनत साबित की। 17 दिसंबर 2018 को IPS में जॉइन करने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित हुआ।
नारायणपुर में SP रहते हुए सफल नक्सल ऑपरेशनों का नेतृत्व किया। सारंगढ़–बिलाईगढ़ में उड़ीसा बॉर्डर से होने वाली गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की।वर्षों से सक्रिय कई नेटवर्क ध्वस्त, राज्य स्तर पर सराहना, उनकी कार्यशैली, नेतृत्व और फील्ड कमांड की क्षमता ने उन्हें कड़क और परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई।
देश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसी में नई भूमिका
राज्य सरकार द्वारा रिलीव होने के बाद अब पुष्कर शर्मा देश की अहम सुरक्षा एजेंसी IB में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में सेवा देंगे। विशेषज्ञों के अनुसार उनका फील्ड अनुभव, इंजीनियरिंग-बेस्ड टेक्निकल बैकग्राउंड, रणनीतिक और विश्लेषणात्मक सोच, एजेंसी के कार्यों में बड़ी भूमिका निभाएंगे।




