छत्तीसगढ़

सीएम आवास में जनदर्शन शुरू, लोगों की समस्याएं सुन रहे CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित सीएम आवास में जनदर्शन की शुरुआत की। लंबे अंतराल के बाद हो रहे इस जनदर्शन में प्रदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और कई प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ताकि जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

जनदर्शन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगा। निकाय चुनाव की व्यस्तता के कारण बीते कुछ समय से जनदर्शन आयोजित नहीं हो पा रहा था। आज के आयोजन में लोगों ने भूमि, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें और सुझाव रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के साथ सीधे संवाद के लिए प्रतिबद्ध है और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search