छत्तीसगढ़
IPS DEPUTATION: छत्तीसगढ़ के IPS विकास कुमार बने NIA में SP, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में पुलिस अधीक्षक (SP) पद पर नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
इस संबंध में आदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गुरुवार, 16 अप्रैल को जारी किया गया। केंद्र सरकार ने उनके डेपुटेशन को मंजूरी देते हुए एनआईए में पदस्थापना सुनिश्चित की है। डेपुटेशन प्रक्रिया के तहत अब छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आईपीएस विकास कुमार को शीघ्र ही रिलीव किया जाएगा, ताकि वे अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।
एनआईए जैसे महत्वपूर्ण केंद्रीय जांच एजेंसी में नियुक्ति, विकास कुमार के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे न केवल उनकी प्रोफेशनल भूमिका मजबूत होगी, बल्कि छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारियों की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती भागीदारी भी दर्शाती है।





