छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) का ड्राफ्ट रि. जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की देखरेख में बनेगा… भारत परिसीमन आयोग की अध्यक्ष थीं, अभी 8वें वेतन आयोग की चेयरमैन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में यूसीसी का प्रारूप (ड्राफ्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई में बनेगा ड्राफ्ट

यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति को सौंपी गई है। समिति के अन्य सदस्यों के नाम जल्द घोषित किए जाएंगे।संवैधानिक मामलों की विशेषज्ञजस्टिस देसाई देश की जानी-मानी विधि विशेषज्ञ हैं। वे वर्ष 2011 से 2014 तक सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रहीं। संवैधानिक विषयों में उनकी गहरी पकड़ के चलते केंद्र सरकार उन्हें कई महत्वपूर्ण समितियों और आयोगों में जिम्मेदारी सौंपती रही है।

पहले भी कर चुकी हैं महत्वपूर्ण नेतृत्व

वे भारत परिसीमन आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

जम्मू-कश्मीर और असम में परिसीमन प्रक्रिया की निगरानी कर चुकी हैं।

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” की व्यवहार्यता पर अध्ययन समिति का नेतृत्व कियावर्तमान में वे 8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष हैं।

इस पद पर पहुंचने वाली देश की पहली महिला है।

क्या है UCC?

समान नागरिक संहिता (UCC) का उद्देश्य देश के सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और संपत्ति जैसे व्यक्तिगत मामलों में एक समान कानून लागू करना है, चाहे उनका धर्म या समुदाय कोई भी हो।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search