छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हुए, छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी बधाई

रायपुर- आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर न सिर्फ देशभर से बल्कि विदेशों से भी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। मोदी जी को एक वैश्विक नेता, कुशल प्रशासक और भारत की नई पहचान गढ़ने वाले मार्गदर्शक के रूप में सराहा जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित कई मंत्री और नेताओं और विपक्ष के नेताओं ने भी बधाई दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कुशल संगठन शिल्पी, अद्भुत प्रशासक और वैश्विक नेता हैं। मां भारती के वैभव को पुनः स्थापित कर भारत की छवि को विश्व शिखर तक पहुंचाने के लिए हम सदैव उनके आभारी हैं। छत्तीसगढ़ में विश्वास और विकास का जो वातावरण बना है, वह मोदी जी की गारंटी का परिणाम है। प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा

डॉ. रमन ने कहा – विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले 11 वर्षों में धारा 370 हटाने, तीन तलाक उन्मूलन, वक्फ संशोधन विधेयक, राम मंदिर निर्माण तथा भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने जैसे ऐतिहासिक कार्य कर आपने भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अमूल्य योगदान दिया है। मैं माता बम्लेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ।”

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा

अन्य नेताओं ने दी बधाई

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नई वैश्विक पहचान दिलाई है और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लिखा कि मोदी जी की दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम ने देशवासियों में आत्मविश्वास जगाया है। उन्होंने मां महामाया से प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button