छत्तीसगढ़

SIR FINAL LIST: छत्तीसगढ़ SIR की फाइनल मतदाता सूची आज होगी जारी, रायपुर जिले में 5 लाख से अधिक वोटरों के नाम कटे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के तहत आज फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के बाद रायपुर जिले में मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में 5 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

SIR से पहले रायपुर जिले में कुल लगभग 20 लाख पंजीकृत मतदाता दर्ज थे। फाइनल सूची जारी होने के बाद अब जिले में करीब 14.92 लाख मतदाता ही शेष रह गए हैं। यह कटौती जिले की कुल मतदाता संख्या का एक बड़ा हिस्सा मानी जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक असर: SIR प्रक्रिया का सबसे अधिक प्रभाव रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां से करीब 2.45 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इसके अलावा धरसीवा विधानसभा से लगभग 2.12 लाख, आरंग विधानसभा से भी करीब 2.12 लाख, अभनपुर विधानसभा से लगभग 2 लाख और रायपुर उत्तर विधानसभा से करीब 1.94 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार SIR के दौरान मृत मतदाताओं के नाम स्थानांतरित मतदाता, दोहरी प्रविष्टियाँ, अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण दस्तावेज जैसे मामलों की गहन जांच की गई, जिसके बाद यह कटौती की गई है।

राजनीतिक हलचल तेज: फाइनल सूची के प्रकाशन के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज होने की संभावना है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल मतदाता सूची में हुए इस बड़े बदलाव पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सवाल-जवाब और आपत्तियों का दौर भी शुरू हो सकता है।

फिलहाल प्रशासन का दावा है कि SIR की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की गई है। फाइनल लिस्ट जारी होने के साथ ही आपत्ति और दावे की प्रक्रिया को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button