छत्तीसगढ़

दुर्ग की प्रिंसिपल संगीता नायर निलंबित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

दुर्ग – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए जिले की एक प्रमुख स्कूल की प्राचार्य संगीता नायर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए उन्हें प्राचार्य पद से हटाकर संयुक्त संचालक (JD) कार्यालय में अटैच कर दिया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कई गंभीर आरोप

संगीता नायर पर आरोप है कि वे बच्चों को धार्मिक और पारंपरिक आस्थाओं से जुड़े व्यवहार से रोकती थीं। शिकायतों के अनुसार, वे बच्चों को चोटी काटने, माथे पर तिलक लगाने और हाथ में कलावा बांधने से मना करती थीं। इस तरह की रोक-टोक से न केवल विद्यार्थी बल्कि उनके अभिभावक भी नाराज थे। इसके अलावा उन पर स्कूल कर्मचारियों को प्रताड़ित करने और मनमानी करने के भी गंभीर आरोप लगे हैं। स्टाफ का कहना था कि प्रिंसिपल का व्यवहार बेहद सख्त और तानाशाही भरा था, जिसके कारण कार्य वातावरण प्रभावित हो रहा था।

शिकायतों के बाद कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, छात्रों के अभिभावकों और स्कूल कर्मचारियों ने मिलकर शिक्षा विभाग में लगातार शिकायतें दर्ज करवाईं। विभाग ने मामले की जांच की और आरोपों को गंभीर मानते हुए निलंबन का निर्णय लिया। निलंबन आदेश जारी होने के बाद संगीता नायर को तत्काल प्राचार्य पद से मुक्त कर JD ऑफिस अटैच कर दिया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search