छत्तीसगढ़

जनकल्याणकारी नीतियों से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था : CM साय

समृद्ध किसान, मजबूत उद्योग और विस्तारित सेवा क्षेत्र – विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेज कदम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 छत्तीसगढ़ की मजबूत, संतुलित और विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, किसानों के हित में लिए गए ठोस निर्णयों, औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन और सेवा क्षेत्र के सतत विस्तार के चलते छत्तीसगढ़ आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025–26 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) प्रचलित भावों पर बढ़कर लगभग ₹6,31,291 करोड़ अनुमानित है। इसमें 11.57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि प्रदेश में कृषि, उद्योग और सेवा—तीनों प्रमुख क्षेत्र समान गति से आगे बढ़ रहे हैं।

कृषि क्षेत्र में मजबूत उछाल: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में 12.53 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि अनुमानित है। यह किसानों की मेहनत, तकनीकी नवाचार, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और समृद्ध किसान ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव हैं।उद्योग बना आर्थिक शक्ति का आधारमुख्यमंत्री ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में 10.26 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित है और राज्य की अर्थव्यवस्था में उद्योग का योगदान लगभग 49 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। निवेश, अधोसंरचना विकास और रोजगार सृजन के कारण प्रदेश की आर्थिक संरचना और सुदृढ़ हो रही है।सेवा क्षेत्र से नई गतिसेवा क्षेत्र में 13.15 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आईटी और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरीमुख्यमंत्री साय ने बताया कि वर्ष 2025–26 में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर लगभग ₹1.79 लाख अनुमानित है, जो 10.07 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। यह प्रदेशवासियों की बढ़ती समृद्धि का संकेत है।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर परिवार की आय बढ़ाना, जीवन स्तर सुधारना और समृद्धि को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button