छत्तीसगढ़

CM SAI DELHI VISIT: सीएम साय दिल्ली रवाना, कल राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाली चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। यह चुनाव प्रक्रिया कल से दिल्ली में प्रारंभ होगी।मुख्यमंत्री साय के साथ छत्तीसगढ़ के 17 वरिष्ठ नेता भी इस प्रक्रिया में प्रस्तावक के रूप में शामिल होंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

उन्होंने कहा “कल से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें हम शामिल होंगे।”कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा “परिवारवाद कांग्रेस में है, जबकि भारतीय जनता पार्टी में हर तीन वर्ष में संगठन के चुनाव होते हैं।”उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं और संगठनात्मक अनुशासन के आधार पर नेतृत्व का चयन करती है।

नक्सल मोर्चे पर सरकार का संकल्प

नक्सलवाद के खिलाफ मिल रही लगातार सफलताओं पर मुख्यमंत्री साय ने कहा—“नक्सलवाद के खात्मे का जो संकल्प हमारे शीर्ष नेतृत्व ने लिया है, हम उसमें निश्चित रूप से सफल होंगे।”उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और सुरक्षा का वातावरण और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से छत्तीसगढ़ भाजपा की सक्रिय भागीदारी और राष्ट्रीय राजनीति में प्रदेश की मजबूत उपस्थिति के रूप में देखा जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search